Saturday, October 27, 2018

एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश कौन से हैं?

एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश कौन से हैं?
अमन कुमार मिश्रा 
08-OCT-2018 17:47
एशिया अपने आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं। इसकी अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति के आधार पर यूरोप के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
यह वर्तमान में विश्व का सबसे ते़ज़ी बढ़ता हुआ अर्थवयवस्था है और चीन इस समय एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कई पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व की भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। एशिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं है: चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, सिंगापुर और इंडोनेशिया।
एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों पर नीचे चर्चा की गयी है:
10. कोरियागणराज्य
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):27,538.8
यह पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। इसकी राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। इसकी अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति के आधार पर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी और संज्ञात्मक आधार पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
9. इज़राइल
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 37,292.6
यह दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। इसको आर्थिक और औद्योगिक विकास में दक्षिण पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में सबसे उन्नत देश माना जाता है।
8. जापान
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):38,894.5
यह एशिया महाद्वीप में स्थित देश है और चार बड़े तथा अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है।
7. हांगकांग
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):63,350
यह जनवादी गणराज्य चीन का आधिकारिक तौर पर प्रशासनिक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है।
6. संयुक्त अरब अमीरात
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):69,900
यह मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। तेल भंडार के मामले में विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है।
5. कुवैत
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 71,930
यह पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु देश है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है।
4. ब्रुनेई
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):77,700
यह जंबुद्वीप में  इंडोनेशिया के पास स्थित एक देश है। यहाँ राजतन्त्र है।
3. सिंगापुर
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):93,680
यह विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। यह विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
2. मकाउ
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):125,170
यह चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। यह पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है।
1. कतर
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस में):129,360
यह अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है।
एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
देश
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $में)
1. कतर 
129,360
2. मकाउ
125,170
3. सिंगापुर
93,680
4. ब्रुनेई दारुसलाम
77,700
5. कुवैत
71,930
6. संयुक्त अरब अमीरात
69, 900
7. हांगकांग
63, 350
8. जापान
38,894.5
9. इज़राइल37,292.6
10. कोरिया, गणराज्य
27,538.8

No comments:

Post a Comment